
राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड राज्य से भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है भाजपा ने उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य को टिकट दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस खत्म हो गया है और पार्टी द्वारा दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगा दी गई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की और उत्तराखंड के दिनेश आर्य को मौका दिया गया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले है और वह पूर्व में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके है तथा वर्तमान में भी दायित्व धारी है और अब पार्टी ने उन्हें यह मौका दिया है।
Advertisements





