कांग्रेस से निष्कासित हुए किशोर उपाध्याय ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण…… जानिए पार्टी कहां से दे सकती है इन्हे टिकट

कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किए गए किशोर उपाध्याय ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल विधानसभा चुनाव होने से पहले किशोर उपाध्याय का भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलना जुलना कांग्रेस को खटक रहा था इसीलिए कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए किशोर उपाध्याय को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जिसके बाद आज सुबह भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Advertisements

तथा किशोर उपाध्याय का कहना है, कि वे राज्य के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अब भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती हैं।

Recent Posts