पिथौरागढ़ में स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुई सैनिक की पत्नी…. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पुलिस और एसओजी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए स्मैक की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने 40.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और सैनिक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक महिला का एक 4 साल का मासूम बच्चा भी है और उस बच्चे को अनदेखा कर महिला युवक के साथ स्मैक तस्करी में शामिल हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला और युवक दोनों ही मैदानी क्षेत्र में स्मैक खरीदने और बेचने का काम करते थे पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर टनकपुर- पिथौरागढ़ हाईवे पर घाट चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया और जब घाट चौकी के पास संदिग्ध कार को रोका गया तो चालक युवक कार से उतरकर भागने लगा टीम ने चारों तरफ से घेरकर उसे पकड़ लिया और जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक महिला भी सवार थी तथा कार से 40.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी 31 वर्षीय हिमांशु जोशी और महिला की पहचान चंपावत निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना खाती के रूप में हुई है। दोनों यूएसनगर से स्मैक खरीद कर ला रहे थे जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply