बागेश्वर – अर्धवार्षिक निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जिला कोषागार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बागेश्वर । जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में सुरक्षित बहुमूल्य सामग्रियों, महत्वपूर्ण पंजिकाओं एवं आवश्यक अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोषागार के एक-तालक एवं दो-तालक अनुभागों में सुरक्षित कीमती वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने पैडलॉक पंजिका, स्टाम्प पंजिका सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजिकाओं एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की भी जांच की। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया लाल सरकी, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply