Uttarakhand:- भाजपा पार्षद के नौकर ने परिवार को विषाक्त पदार्थ पिलाकर घर पर की लूट… अरोपित फरार

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर देहरादून में नगर निगम पार्षद के घर पर सनसनीखेज वारदात को नौकर ने अंजाम दिया। भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में नौकर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक घर में काम करने वाले नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिलाया और उसके बाद घर में लूट की तथा मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से नौकर फरार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पार्षद की बेटी ने 20 दिन पहले दिल्ली से नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए बुलाया था और मंगलवार रात घरेलू सहायक ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया इसके बाद पार्षद अमिता सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि उनके पति महिपाल सिंह और बेटे की हालत ठीक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply