
उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पिरूल कलेक्शन योजना की समीक्षा की और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस योजना के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ उनके धरातल पर प्रभाव तथा आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का आकलन करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। उन्होंने पिरुल कनेक्शन योजना की समीक्षा करते हुए अब तक लाभार्थियों को हुई मॉनेटाइजेशन और इससे लाभान्वित लोगों की संख्या का पूरा आंकड़ा तैयार करने के लिए कहा है साथ ही उन्होंने योजना से लोगों की आय में हुए इजाफे का आकलन करने के निर्देश भी दिए हैं और कहा है कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं बल्कि उससे लोगों को मिल रहे वास्तविक लाभ से तय होनी चाहिए इसलिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी और सचिव पेयजल को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में एसटीपी की क्षमता के अनुरूप उनका पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा है।





