
बागेश्वर । जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों की श्रृंखला में विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत बोरबलड़ा में 01 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित बहुउद्देशीय/स्वास्थ्य शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 को बहुउद्देशीय/स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकासखंड बागेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल में किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Advertisements





