Uttarakhand:- बर्फीली चोटियों में फंसे पर्वतारोहियो के रेस्क्यू अभियान का मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया अपडेट….. दिए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में बर्फीली चोटियो में फंसे पर्वतारोहियों के रेस्क्यू अभियान को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अपडेट लिया गया और पर्वतारोहियों को निकालने के लिए लगातार युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव से अभियान की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। बर्फबारी के कारण ट्रैक्टर्स फंस चुके हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है तथा इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि उच्च हिमालयी क्षेत्र से सभी को सुरक्षित वापस निकाला जाए, इस अभियान को प्राथमिकता दी जाए । उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में उपलब्ध सभी जरूरी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Advertisements

Leave a Reply