बागेश्वर – गड्ढामुक्त अभियान के तहत जनपदभर में सड़कों के सुधारीकरण का कार्य जारी –

बागेश्वर । शासन से प्राप्त निर्देशों एवं जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के आदेशों के क्रम में जनपद बागेश्वर के सभी विकासखंडों में गड्ढामुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद की प्रमुख सड़कों के साथ ही ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सड़क मार्गों में पाए जाने वाले गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के साथ ही मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। अभियान का उद्देश्य जनपद में आवागमन को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है। संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्रवार अभियान संचालित करते हुए सड़कों के रखरखाव एवं सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। अभियान के दौरान आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply