
अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में लोगों को पानी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिस कारण उनमें काफी आक्रोश व्याप्त है। विधायक से शिकायत कर उपभोक्ताओं ने खराब वितरण व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है और विधायक ने संबंधित विभागों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने की निर्देश दे दिए हैं। पानी आपूर्ति बाधित होने के चलते लोग काफी परेशान है विभाग की ओर से उनकी बात अनसुनी की जा रही है जिसके चलते उपभोक्ताओं का शिष्टमंडल बीते सोमवार को बग्वाली पोखर जाकर विधायक मदन सिंह बिष्ट से मिला और उनके सम्मुख मदद की गुहार लगाई कहा कि उपभोक्ताओं को पहले से ही तीसरे दिन पानी वितरित किया जाता है लेकिन काफी लंबे समय से कई दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है , उपभोक्ताओं की शिकायत पर विधायक ने जल संस्थान तथा यूपीसीएल के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए और आज मंगलवार को दोनों विभागों को बुलाकर आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए बैठक भी निर्धारित की गई है।





