Uttarakhand:- युवा विद्यार्थी मंथन के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रा की परेशानी सुलझाते हुए करी बड़ी घोषणा

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा विद्यार्थी मंथन के दौरान छात्रा द्वारा उठाई गई समस्या का समाधान करते हुए बड़ी घोषणा की है। संवाद कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आजकल ऑनलाइन पढ़ाई का चलन ज्यादा है मगर कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपने बच्चों को फोन या लैपटॉप दे सके ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा इस समस्या का समाधान करते हुए बड़ी घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को टैब दिया जाएगा इसके साथ ही नॉलेज बैंक बनाने की घोषणा भी की गई है। विद्यार्थियों को टैब खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। 140 छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा की गई है।

Advertisements

Leave a Reply