
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 18/09/2026 को “JGARITI Scheme” एवं Youth and Nation Building, An Interdisciplinary Perspective ” अनुक्रम में “विधि संकाय सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा़ में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ( सालसा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता, क्रिमिनल लॉ, कम्यूनिकेशन स्किल,CRPC व ,BNS की धारा, प्री लिटिगेशन,स्थाई लोक अदालत, के लाभ, वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार आदि की जानकारी प्रदान गई। अधिवक्ता भावना जोशी द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण आदि की जानकारी दी गई। शिविर में विधि संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो०ए.के.नवीन व प्रोफेसर अरशद हुसैन आदि उपस्थित रहें।





