
ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना में भैंसियाछाना के NMOPS की एक भौतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊँ मण्डल के अध्यक्ष डॉ रवि शंकर गुसांई ने एवं संचालन रमेश महरा ने किया। बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कई सदस्य उपस्थिति थे।
बैठक में निर्वाचन अधिकारी NMOPS के मण्डलीय आय-व्यय निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट थे ।

बैठक में NMOPS ब्लॉक कार्यकारिणी का निम्न प्रकार हुआ विस्तार –
ब्लॉक अध्यक्ष- चन्दन भट्ट,
ब्लॉक मंत्री -गोकुल दुर्गापाल
ब्लॉक कोषाध्यक्ष-उमेश लोहनी,
ब्लॉक संयोजक- रमेश महरा
उपाध्यक्ष- हरीश पाण्डेय
राजेश पाण्डेय
महिला उपाध्यक्ष- किरन पाटनी
संगठन मंत्री (महिला) हेमा पाण्डेय,
संगठन मंत्री (पुरूष) प्रकाश कुमार,
प्रचार प्रसार मंत्री- ललित मोहन लोहनी,
मीडिया प्रभारी-महताब अंसारी,
आय व्यय निरीक्षक- विशन महरा
महिला विंग की उपाध्यक्ष- ऋचा जोशी
संरक्षक मण्डल-
राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जोशी,
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद जोशी,
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र देवड़ी
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंत्री पूरन चंद्र पाण्डेय
राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री पंकज भट्ट आदि को संरक्षक मण्डल चुना गया।
कार्यकारिणी विस्तार के अतिरिक्त निम्न बिंदुओं पर हुई चर्चा-
👉देहरादून में 13 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली पेंशन मार्च/ रैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में करेंगे प्रतिभाग ।
👉 सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाने पर बल दिया गया।
बैठक में डॉ रविशंकर गुसाईं, मोहन सिंह बिष्ट, गोविंद जोशी, बिशन महरा, चंदन भट्ट, सुनील बिष्ट, रामशरण रावत, योगेन्द्र राणा, रमेश महरा, सुनीता बोरा, पवन मेहरा, अनिल जोशी, डॉ संजीव शुक्ला , आनंद नेगी, राजेंद्र नेगी सहित विभिन्न विभागों के कई लोग रहे उपस्थित ।


