
अल्मोड़ा। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन CAPF अल्मोड़ा की दि० 7 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा के नगर निगम हाल में, जिलाध्यक्ष DC/ ITBP तारादत्त शर्मा Retd. की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें उपाध्यक्ष कुमाऊँ DC/ BSF मनोहर सिंह नेगी Retd, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे । अल्मोड़ा जिला के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ब्लाक अध्यक्ष चौखुटिया पूरन चन्द्र जोशी, सोमेस्वर अध्यक्ष कैलाश सिंह कैड़ा, द्वाराहाट अध्यक्ष जगतसिंह भंडारी सहित जिले के कोने कोने से आए समर्पित सदस्य उपस्थित थे । बैठक में मुख्य रूप से जिला कल्याण बोर्ड का गठन, CLMS रजिस्ट्रेसन, OPS, OROP, CGHS, BSF/ IPS कैडर, शहीद दर्जा, दूरदराज इलाकों में मोबाईल केंटीन जाना आदि मुद्दे छाए रहे । रिटायर्ड CAPF सदस्यों का मीटिंग्स में नहीं आने पर चिन्ता व्यक्त की गई । अन्त में जिलाध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद कर सभी CAPF सदस्यों से अपने इस कल्याण की लड़ाई में आगे आने का आह्वान करके सभा का समापन किया ।



