
अल्मोड़ा। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मां अंबे इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर संस्थान में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन संदीप सिंह ,वाइस चेयरपर्सन डॉ प्रीति पाल एवं संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित रहे तथा सभी शिक्षकों के प्रति उनके अमूल्य योगदान ,समर्पण एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों हेतु हार्दिक आभार एवं सम्मान इस अवसर पर व्यक्त किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए और शिक्षकों को सम्मान दिया।
Advertisements



