अल्मोड़ा:- जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति तथा बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी/बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रतनसिंह सांगा एवं पनुलीदेवी सांगा स्मृति जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज बग्वालीपोखर की तृप्ति अधिकारी, खुशी, प्रियांशी बिष्ट, राजकीय इंटर कालेज चौरा हवालबाग की ममता बिष्ट,कौशल पिलख्वाल, बीयर शिवा पब्लिक स्कूल चौखुटिया के प्रखर रावत, प्रभास देवतला, राजकीय कन्या इंटर कालेज सारकोट की विद्या गुसाई,राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़(द्वाराहाट) के रोहित बिष्ट,के.डी.मैमोरियल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की यामिनी मेहता, राजकीय इंटर कालेज शेर के वासु फर्त्याल, सरस्वती शिशु मंदिर मनान के अनुज, बोनाफाइड पब्लिक स्कूल चौखुटिया की सृष्टि रावत,तक्षशिला स्कूल आफ एक्सीलेंस अल्मोड़ा के हितिक जोशी, रामगंगा वैली पब्लिक स्कूल मासी के नितिन का निबंध पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार 8 सितंबर को राजा आनंदसिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार मैसर्स रतन गोपाल डेयरी अल्मोड़ा के सौजन्य से आयोजित जनपद स्तरीय निबध प्रतियोगिता के पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय से बाहर से आने वाले बच्चों को आने-जाने का किराया दिया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार चंदनसिंह नेगी, डॉ. सतीश चंद्र भट्ट, गोपाल सिंह गैड़ा, विनोद राठौर, संग्राम सिंह रावत, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. चंद्र कला वर्मा, दिनेश चंद्र पांडेय तथा अशोक पंत ने प्राथमिक, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के निबंध मूल्यांकन में सहयोग किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के 134 स्कूलों के 1953 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक संस्था के प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय निबंध लेखकों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जनपद स्तर पर पर प्राथमिक,जूनियर तथा सीनियर वर्ग के ब 15 बच्चों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र 8 सितंबर को दिया जाएगा।

Advertisements

उदय किरौला
संपादक बालप्रहरी
सचिव बालसाहित्य संस्थान
दरबारीनगर अल्मोड़ा उत्तराखंड
मोबाइल 9412162950
वाट्सअप 9412162950
ईमेल balprahri@gmail.com

Leave a Reply