
उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति की जिम्मेदारी प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को दी गई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट नियुक्त किए गए है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। उन्हे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी 3 वर्ष की अवधि या फिर अग्रेत्तर आदेश जो भी पहले हो तब तक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया जाता है।
Advertisements



