
गरुड़(बागेश्वर) । थाना कौसानी क्षेत्र के अन्तर्गत पाटली गांव में गुलदार ने 40 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
घायल महिला की पहचान प्रेमा जोशी पत्नी हेम चंद्र जोशी, निवासी पाटली गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
Advertisements



