Uttarakhand:- ग्लेशियर ,झीलों और आसपास के क्षेत्रो का आकलन करने के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्लेशियर, झीलों और आसपास के भागो का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अध्ययन के लिए क्षेत्र में टीम जाएगी, मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में स्थित संवेदनशील ग्लेशियर, झीलों का व्यापक सर्वे और वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए संवेदनशील क्षेत्रों में अली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने और आवश्यकता अनुसार उनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं इसके साथ ही उन्होंने नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य में विभिन्न प्रकार की आपदाओं को लेकर चिन्हित संवेदनशील स्थलों की निरंतर मॉनिटरिंग की जानी चाहिए साथ ही डैम व बैराज के प्रबंधकों के साथ नियमित बैठक के करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply