Uttarakhand:- मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बना नया रिकॉर्ड…… इतने लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में इस बार पंजीकरण का नया रिकॉर्ड बना है अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने इसके लिए पंजीकरण करवाया है खेल मंत्री के अनुसार प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए उन्होंने हर ब्लॉक से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया है और आयोजन की तैयारी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री ने जिला योजना से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बजट बढ़ाने को कहा ताकि खिलाड़ियों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की जा सके। उन्होंने जिलाधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए और सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए भी उन्होंने कहा है।

Advertisements

Leave a Reply