Uttarakhand:- राज्य में फैल रहा है स्वाइन फ्लू का प्रकोप….. पांच मरीजों की मौत

उत्तराखंड राज्य में लगातार स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है राज्य में अब तक 49 लोगों में इसकी पुष्टि हो गई है और इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार इस मामले में बढ़ती जा रही है संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह मरीज दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। राज्य में मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 49 हो गई है और सबसे अधिक 34 मरीज देहरादून से सामने आए हैं 1 अगस्त से अब तक राज्य में स्वाइन फ्लू के उन 50 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और जहां से भी मरीज सामने आए हैं उन इलाकों की स्क्रीनिंग तेज कर दी गई है। रैपिड रिस्पांस टीमें भी सभी जिलों में काम कर रही है और ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply