अल्मोड़ा:- माय भारत की तरफ से चलाया गया वंदेमातरम् स्वच्छता अभियान

आज दिनांक 19/08/2026 को जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी के नेतृत्व में माय भारत युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ़ से माय भारत वन्देमातरम स्वच्छ्ता अभियान के तहत चलाया गया जिसमें माय भारत की वॉलिंटियर दिव्या जोशी ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी । उसके बाद वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम के उद्घाटन किया गया जिसमें स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा के बच्चों गांधी पार्क व लेफ्टी. कर्नल जोशी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उसके बाद स्वच्छता की रैली चौघानपाटा से मॉल रोड तक निकाली गई। वही इस अभियान में विपुल कार्की, संदीप सिंह नयाल , मीनाक्षी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply