Uttarakhand:- दयारा बुग्याल में मनाया गया बटर फेस्टिवल….. खेली गई दूध- मक्खन की होली

उत्तराखंड राज्य के दयारा बुग्याल में अंढूडी उत्सव यानी कि बटर फेस्टिवल काफी धूमधाम से मनाया गया यहां पर पंचगाई पट्टी के कई गांवो के ग्रामीण अपने आराध्याय सोमेश्वर देवता की देवडोली के साथ पहुंचे और उन्होंने दूध- मक्खन की होली खेली। समुद्र तल से करीब 11000 फीट की ऊंचाई पर यह बुग्याल स्थित है यहां आज सोमवार को बटर फेस्टिवल काफी धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने गुलाल की जगह दूध, दही और मक्खन से होली खेली और इस दौरान रासौ- तांदी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई। दयारा बुग्याल पर्यटन की दृष्टि से काफी आकर्षक है और यहां पर पंचगाई पट्टी के विभिन्न गांवो के ग्रामीण अपने आराध्य सोमेश्वर देवता की देवडोली के साथ पहुंचते हैं और इस उत्सव में शामिल होते हैं। यह पर्व दयारा बुग्याल में काफी धूमधाम से मनाया जाता है जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं,ढोल दमाऊ और लोकगीतों के बीच देर तक उत्सव का माहौल बनाया गया और इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज राणा समेत कई जन मौजूद रहे।

Advertisements

Leave a Reply