
उत्तराखंड राज्य के चमोली में हुए टनल हादसे के बाद एक और शव बरामद हो गया है और दो की तलाश की जा रही है। ऐसे में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की राशि की घोषणा कर दी गई है। टीएचडीसी द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए की धनराशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। टीएचडीसी के निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए इस हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक का माहौल है एक तरफ स्वतंत्रता दिवस की खुशी और दूसरी तरफ श्रमिकों की मौत का मातम ऐसे में रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक का शव टनल से बरामद किया गया और दो अन्य लापता श्रमिकों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को ₹1लाख की मुआवजे की राशि देने की घोषणा भी कर दी गई है।
Advertisements


