चमोली टनल हादसा:- मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश…… घायलों से मिले सीएम

उत्तराखंड राज्य के चमोली में हुए टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनल के अंदर पहुंचे और इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल भी जाना तथा इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए हैं। मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति का जायजा लिया। टनल का करीब 1.50 किलोमीटर हिस्सा भूधंसाव के कारण मलबा और पानी से भर गया है और वहां पर अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधनों व तकनीकी विशेषज्ञ का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। टनल में फंसे 22 में से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है जबकि तीन की तलाश जारी है और अब तक हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है इसके साथ ही घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा ह। मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी भी तरह की कमी ना रहे इसके साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, प्रशासन और टीएचडीसी की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाने व रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है।

Advertisements

Leave a Reply