
तिरंगा मेरा सम्मान
Advertisements

तिरंगा हमारा मान,
तिरंगा हमारी शान।
तिरंगा हमारी आन- बान,
तिरंगा हमारी शान ।।
तिरंगे के तीन रंग सदा,
हमको नित प्रेरणा देते।
हर किसी जन के मन में,
देशप्रेम की भावना भरते ।।
केसरिया रंग त्याग बलिदान का,
सफेद शान्ति का देता संदेश ।
हरा रंग हरियाली का ,
फसलों से लहराये खेत ।।
तिरंगा ———– हमारी शान ।।
हम अपने तिरंगे को,
कभी ना झुकने देंगें।
जब पड़े जरुरत मातृभूमि को,
हम जीवन अर्पित कर देंगे ।।
तिरंगा हमारा हमेशा नभ में,
फर-फर-फर लहराये ।
तिरंगा हमारे कर्तव्यों की,
हमें सदा से याद दिलाये।।
तिरंगा हमारा मान,
तिरंगा हमारी शान।
तिरंगा मेरी आन- बान,
तिरंगा मेरा सम्मान ।।
तिरंगा ———- सम्मान ।।
कृपाल सिंह शीला(स.अ.)
रा.जू.हा.- मुनियाचौरा, क्षेत्र- भिकियासैंण(अल्मोड़ा),उत्तराखंड

