
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में 4.2 के झटके महसूस किए गए इसके साथ ही टिहरी में 2.5 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी समेत कई क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और राहत की खबर यह रही कि दोनों ही क्षेत्र से जान- माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता कम रही है और भूकंप के झटकों के बाद लोगों में डर बैठ गया। टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में आज सोमवार के तड़के भूकंप आया और उत्तरकाशी में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए इसके बाद लोगों ने तुरंत अपने परिजनों से संपर्क किया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उत्तरकाशी में देर रात आए भूकंप की जानकारी साझा की। भूकंप के दौरान राहत की बात यह रही कि इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।


