Uttarakhand:- मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने के दिए निर्देश….. जिलाधिकारियो के साथ की वर्चुअल बैठक

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए हैं और कहा है कि अधिकारी अपने फोन चालू रखें तथा किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर ना रहे इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक की और चार धाम यात्रा, कावड़ यात्रा, जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार, कार्यक्रम सत्यापित अभियान व गड्ढा मुक्त सड़क अभियान सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए और मुख्यमंत्री का कहना था कि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारी पहले से ही सुनिश्चित की जाए ताकि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

Advertisements

Leave a Reply