Uttarakhand:- गौशाला के पास मिला नवजात शिशु…….मुंह में ठूसी थी रबड़

उत्तराखंड राज्य के चमोली से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर रांगतोली गांव में एक गौशाला के पास नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला और शिशु की किलकारियां कोई ना सुन पाए इसलिए उसे वहां छोड़ने वाले ने उसके मुंह में रबड़ ठूसी हुई थी। जैसे ही नवजात शिशु को देखा गया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाल कल्याण समिति की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है और उन्होंने इसे अमानवीय कृत्य बताया है। स्थानीय महिलाओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है और पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisements

Leave a Reply