अल्मोड़ा:- डाक विभाग ने की नई पहल….. पहाड़ के उत्पादों को विदेशी बाजारों में मिलेगी नई पहचान

अल्मोड़ा। जिले में डाक विभाग द्वारा नहीं पहल की गई है। पहाड़ के उत्पादों को विदेशी बाजारों में एक नई पहचान मिलेगी पहाड़ के उद्यमियों के लिए मेहनत और हुनर को नई उड़ान देने का मौका सामने आया है। डाक विभाग की नई संविदागत पार्सल दरो ने छोटे व्यापारियों, हस्तशिल्पियों और स्थानीय उद्योगों के लिए अपने व्यापार को आसमान तक पहुंचाने के लिए राह खोल दी है। इंडिया पोस्ट की दरें 1 अगस्त से लागू कर दी गई है इससे उद्यमियों को कम खर्च पर अपने उत्पादों को देश-विदेश तक तेज और सुरक्षित भेजने की सुविधा मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत हस्तशिल्पी 500 ग्राम तक का पार्सल स्थानीय स्तर पर ₹27, राज्य के अंतर्गत ₹31, महानगरों में 34 रुपए और अन्य राज्यों के लिए ₹35 में भेज सकते हैं इसी के साथ 35 किलो तक के पार्सल के लिए भी किफायती दरें निर्धारित की गई है। अल्मोड़ा से प्रतिदिन 1000 से भी अधिक पार्सल भेजे जाते हैं जिनमें ऊनी वस्त्र ,जैविक, हर्बल उत्पाद ,कृषि और बागवानी उत्पाद शामिल होते हैं और अब उन्हें भेजने में और भी अधिक आसानी होगी।

Advertisements

Leave a Reply