
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर कोतवाली क्षेत्र में लापता किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया जानकारी के मुताबिक एक युवक अकेलेपन का फायदा उठाकर किशोरी को अपने साथ मुखानी स्थित स्टूडियो ले गया और रात भर उसके साथ दरिंदगी की जिसके बाद उसने उसे गली में छोड़ दिया, किशोरी डीके पार्क के पास पहुंची जहां दूसरे युवक ने उसे शक्ति फार्म ले जाकर उसका दुष्कर्म किया जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच की तो 24 घंटे के अंतर्गत उन्हें दोनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली। 12 वर्षीय नाबालिक बड़ी बहन के साथ हुए झगड़े से नाराज होकर घर से चली गई इसके बाद घर वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से खोजबीन शुरू की जिसमें दो युवक अलग-अलग समय पर किशोरी के साथ सीसीटीवी में नजर आए उनकी पहचान विक्रम सिंह निवासी कुसुमखेड़ा और सौरभ बिष्ट निवासी त्रिलोकपुर गौलापार के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।


