Uttarakhand:- बारिश के मौसम में मुख्यमंत्री द्वारा हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के लिए दिए गए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखने के लिए कहा है जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर दुर्गम व आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य संचालित किया जा सके। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए कि आपदा या आपात स्थिति में राहत बचाव कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी व विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थिति देखने और आवश्यकता पड़ने पर हेली सेवाओं का उपयोग करने के लिए कहा है इसके साथ ही जनता से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से यात्रा न करें।

Advertisements

Leave a Reply