बैजनाथ- बागेश्वर मार्ग पर हुआ हादसा….. युवक की मौत….अन्य घायल

उत्तराखंड राज्य में बागेश्वर- बैजनाथ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है यहां पर इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। बैजनाथ- बागेश्वर मार्ग पर गागरीगोल के पास आज बुधवार को पैराफिट से टकराने के कारण 35 वर्षीय कमलेश की मौत हो गई और उसका साथी 30 वर्षीय नरेंद्र गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक चनौली निवासी कमलेश और उसका साथी नरेंद्र बाइक से बैजनाथ से लौट रहे थे तभी गागरीगोल के पास यह हादसा हो गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया और घायल नरेंद्र का उपचार किया जा रहा है।

Advertisements

Leave a Reply