बागेश्वर:- पशुओं में सर्रा बीमारी के प्रकोप से परेशान है पशुपालक….. चरमरा रही आर्थिक स्थिति

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित जैसर और सिमार गांव में पशुओं की सर्रा बीमारी को लेकर पशुपालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इन दिनों इन क्षेत्रों में पशुओं में यह बीमारी लगातार फैल रही है और इससे महिला पशुपालक काफी परेशान है एक तरफ उनकी आर्थिकी चरमरा गई है और दूसरी तरफ उन्हें सुबह से शाम पशुओं की तीमारदारी में लगना पड़ रहा है। खेतों से चारा लाने समेत अन्य तरह की सेवा करने में महिलाओं का पूरा समय बीत रहा है। दूध उत्पादन घटने से भी पशुपालकों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। पशुपालन विभाग की टीम गांव- गांव जाकर पशुओं का इलाज कर रही है और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से तुरंत इलाज और पीड़ित महिला पशुपालकों को वित्तीय सहायता देने की मांग की है। इन दिनों बागेश्वर जिले के इन ग्रामीण इलाकों में पशुपालक काफी परेशान है उनके पशुओं में तेजी से यह सर्रा बीमारी फैल रही है और पशुपालकों का कहना है कि बेजुबान पशु दर्द से तड़प रहे हैं और उनसे यह सब देखा नहीं जा रहा है महिला पशुपालकों का कहना है कि यदि पशुओं को कुछ हो जाता है तो फिर उनकी जमा पूंजी और मेहनत सब बेकार चली जाएगी इसलिए उन्होंने प्रशासन से त्वरित इलाज और सहायता की मांग करी है।

Advertisements

Leave a Reply