Uttarakhand:- पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान….. स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में जसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जसपुर पुलिस ने 3.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ अखिलेश कुमार के अनुसार पुलिस की टीम ने नगर क्षेत्र से मोहल्ला नईबस्ती निवासी मोहम्मद नौशाद उर्फ सुल्ला को पकड़ कर पूछताछ की और इस दौरान उसके पास स्मैक बरामद हुई पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी सीज कर दिया है और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply