
उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 2 दिन के लिए चार धाम यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई गई है। राज्य में आज मंगलवार और आगामी बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में 2 दिन के लिए चार धाम यात्रा अस्थाई रूप से रोक दी गई है। मौसम विज्ञान के अनुसार अल्मोड़ा ,बागेश्वर ,चमोली, चंपावत, देहरादून ,पौड़ी, टिहरी, नैनीताल , पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का जोखिम बना हुआ है और भारी बारिश के बीच प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा न करें और घर पर ही रहे तथा मौसम वैज्ञानिकों की हिदायत को देखते हुए चार धाम यात्रा पर भी अस्थाई रोक लगाई गई है।
Advertisements


