
उत्तराखंड राज्य में ट्रैफिक पुलिस द्वारा दून शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कावड़ यात्रा के दौरान सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी की गई है स्कूल खुलने और बारिश से प्रभावित सड़कों पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने कावड़ियों के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए हैं ताकि उनके वाहनों से शहरवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का कोई सामना न करना पड़े। शहर में स्कूल भी खुल चुके हैं और छुट्टी के समय जाम लगने की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है इसके साथ ही बारिश के चलते कई सड़के भी खराब हो गई हैं। ऐसे में कावड़ यात्रियों के वाहन यदि शहर में प्रवेश करेंगे तो जाम की समस्या और अधिक गंभीर हो जाएगी इसलिए पुलिस ने नया प्लान लागू किया है यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख चौराहो और चेक पोस्ट के अलावा देहरादून की सीमाओं पर स्थित पुलिस चौकियों और बैरियरों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा आने जाने वाले कावड़ वाहनों की निगरानी की जाएगी और निर्धारित रूट प्लान का पालन कराया जाएगा।


