Uttarakhand:- फर्जी फर्म खोलकर करता था ठगी…… लाखों की चपत लगाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ ने 25 लाख की साइबर ठगी के मास्टरमाइंड को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है यह आरोपित फर्जी फर्म खोलकर लोगों को चपत लगाता था। देहरादून निवासी कारोबारी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगो ने उसका मोबाइल फोन हैक कर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिया इसके बाद उनके कंपनी के बैंक खाते से करीब 24.95 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई और एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर गिरोह के इस प्रमुख सदस्य को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जियाउर गाजी उम्र 40 वर्ष निवासी दक्षिण बंकारा हिंगलगंज नॉर्थ 24 परगना के रूप में हुई है तथा पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply