Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित….. विभिन्न समस्याओं की ली जानकारी

साहित्यकारों के सम्मान में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार द्वारा साहित्य, समाज एवं समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद के लिए “लेखकों से संवाद” कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास कैंप कार्यालय देहरादून में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा सभी उपस्थित साहित्यकारों से व्यक्तिगत मिलकर उन्हें साल ओढा कर व्यक्तिगत संवाद किया गया। तदुपरांत ग्रुप में चर्चा परिचर्चा के दौरान विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डॉ0 धाराबल्लभ पांडेय ने अपना साडे 22000 वर्षीय कैलेंडर एवं विभिन्न पुस्तक भी मुख्यमंत्री को भेंट की। बाद में दो प्रकाशित पुस्तकें पतंजलि के अष्टांग योग का समीक्षात्मक अध्ययन एवं योग के प्रवर्तक महर्षि एवं योगाचार्य इन दोनों पुस्तकों का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा साहित्य की इस अथक सेवा के लिए लेखक की सराहना की गई।
इस अवसर पर लगभग 70 साहित्यकार इस कार्यक्रम में उपस्थित थे सभी की भोजन व्यवस्था के बाद सभी को एक-एक ऑफिस बैग प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम अति उत्तम रहा।

Advertisements

Leave a Reply