
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर युवती का अपहरण कर उसका गैंगरेप किया गया और अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। रुद्रपुर शहर निवासी एक युवती ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवती अपने साथियों के साथ गदरपुर के पास रिंग रोड में घूमने गई थी इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और डराकर अपने साथ ले गए इसी बीच युवकों ने उसके साथियों को छोड़ दिया और लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया इस मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश की जा रही है।
Advertisements


