
उत्तराखंड राज्य में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी इसके साथ ही उन्होंने वीर नारियों का भी सम्मान किया उनका कहना था कि आज यहां उपस्थित होकर हम अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, युद्ध में हमारे उत्तराखंड के 75 जवान शामिल रहे और जो वीर नारियां हैं जिन्हें हमने आज सम्मानित किया उनके प्रति भी हम कृतज्ञ हैं इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गांधी पार्क के स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर बलिदानियों की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Advertisements


