
उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के दौरान लगातार बारिश के चलते केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अब प्रतिदिन मात्र हजार से भी कम यात्री केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बरसात बढ़ने के साथ यात्रा की रफ्तार कम हो गई है शुरुआती दिनों में रोजाना 25000 से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे थे मगर अब 1000 से भी कम श्रद्धालु प्रतिदिन केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। जब से यात्रा शुरू हुई है तब से लेकर अब तक केदारनाथ में 14,13,648 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं मगर इन दिनों भारी बारिश के बीच काफी कम संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं और जब मानसून सीजन समाप्त हो जाएगा उसके बाद फिर एक बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Advertisements


