Uttarakhand:- राज्य में आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के हुए तबादले…. जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड राज्य में आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के तबादले देखने को मिले हैं। 11 आईएएस, आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सचिव नितेश कुमार झा से आईटी हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है वहीं सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा विभाग लेकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव एल फेनई से आबकारी विभाग लेकर उनके बाकी विभाग बरकरार रखे गए हैं, सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे को वर्तमान में विभागों के साथ आईटी की जिम्मेदारी दी गई है और सचिव बृजेश कुमार संत से परिवहन विभाग लेकर उन्हें आबकारी विभाग दिया गया है। शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 11 आईएएस और आईएफएस अफसरो के विभागों में फेरबदल किया और कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं इसके साथ ही सचिव डॉक्टर सुरेंद्र नारायण पांडे को वर्तमान प्रभार के साथ गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और सचिव रणवीर सिंह चौहान को सचिवालय प्रशासन गन्ना एवं चीनी विकास से मुक्त करते हुए वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस तरह से राज्य में 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियो में फेरबदल किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply