चार धाम यात्रा 2026:- 94 दिन की यात्रा में 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन….. बद्रीनाथ पहुंचे सर्वाधिक यात्री

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के दौरान लगातार दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मानसून सीजन के चलते भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा कम नहीं हुई है। 94 दिन की यात्रा में दर्शन करने वाले लोगों की संख्या 45 लाख से भी अधिक हो गई है और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच गए हैं। सर्वाधिक 15, 27,936 श्रद्धालु बद्रीनाथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं यानी कि चारों धामों में अभी तक सर्वाधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए और उसके बाद 14 , 11,861 श्रद्धालु केदारनाथ, 7,03,064 श्रद्धालु गंगोत्री और 6,47,447 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।

Advertisements

Leave a Reply