राहत- कोरोना के मामलों में आई गिरावट…….. जानिए पिछले 24 घंटे में कितने नए मामले हुए दर्ज

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपने चरम पर है ऐसे में पिछले कई दिनों से कोरोना के केस साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा हर 24 घंटे के अंदर सामने आ रहे थे। मगर बीते 3 दिनों से देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में काफी राहत देखने को मिली है देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 306064 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि रविवार के है।

Advertisements

पहले की तुलना में कल 27,469 केस कम दर्ज हुए हैं। ऐसे में कोरोना के मामलों का कम दर्ज होना यह संकेत कर रहा है, कि कोरोना की तीसरी लहर फरवरी अंत तक गुजर जाएगी। हालांकि शासन प्रशासन द्वारा अभी भी देश की जनता से सभी कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है।