
नई दिल्ली| भारतीय किशोर मिराम टैरोन के चीन की आर्मी ने चीन की सीमा में होने की पुष्टि की है| भारतीय सेना की तरफ से पीआरओ डिफरेंस लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन राठौड़ ने ट्वीट करके कहा है कि चीन की आर्मी ने उनके संपर्क साधा है| चीन की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने लापता हुए भारतीय किशोर का पता लगा लिया है| और भारत वापस भेजने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है|
बताते चलें कि इस भारतीय युवक के चीनी आर्मी द्वारा अगवा किए जाने की जानकारी सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापीय गांव द्वारा की गई थी| ट्वीट में उन्होंने ह दावा किया था कि चीन की आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के एक 17 वर्षीय किशोर को अगवा कर लिया है| इस युवक के साथ एक और युवक को भी अगवा किया गया था| लेकिन वह किसी तरह से वहां से बचकर भाग आया| युवक ने गांव में यह भी बताएं कि उन्होंने उसकी जानकारी केंद्रित गृह राज्य मंत्री एन प्रमाणिक को भी दी है| भारतीय सेना को सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना ने चीन की आर्मी से इस संबंध में जानकारी मांगी थी और कहा था कि अगवा भारतीय किशोर को तुरंत वापस किया जाए| इसके बाद ही चीन की आर्मी की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है|
जानकारी के अनुसार दोनों ही युवक अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय शिकारी हैं| इन दोनों को सिंयुगला क्षेत्र के लुंगटा जोर इलाके से अगवा किया गया था|
