
बागेश्वर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारियों द्वारा अलग अलग प्रकार के छायादार, फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया गया। अभियान में संदीप कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बागेश्वर, योगेंद्र कुमार सागर, सिविल जज सीनियर डिवीजन, अनीता कुमारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर, शिवानी नाहर, सिविल जज जूनियर डिवीजन, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा और जिला न्यायालय के कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
Advertisements


