
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों के साथ चार धाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की गई। चार धाम यात्रा वर्तमान समय में अपने चरम पर है और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है ऐसे में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा बैठक की गई उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता भी भक्तों की आस्था को कम नहीं कर पा रही है और केदारनाथ में दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या 10 लाख से भी अधिक हो गई है तथा लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
Advertisements


