Uttarakhand:- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत…… 3 दिन बाद पारा गिरने की संभावना…… आज इन क्षेत्रों में तेज हवाओं को लेकर जारी किया गया येलो अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है और ऐसे में तपती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है कि तीन दिन बाद पारे में गिरावट की संभावना है इसके साथ ही आज देहरादून , उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बीते कुछ दिनों से चटक धूप खिलने के कारण गर्मी ने बहुत सताया है मगर अब मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के कुछ जिलों में तेज हवाओं समेत बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply