Uttarakhand:- बर्फबारी के बाद इन पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी….. जिलाधिकारियों को भेजा गया पत्र

उत्तराखंड राज्य की ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन का खतरा छाया हुआ है राज्य में जमकर बारिश और बर्फबारी के बाद पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिला उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिला अधिकारियों को हिमस्खलन की संभावना देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में पत्र भेजा है। इन पांच जिलों को हिमस्खलन के खतरे से सावधान रहने की अपील की गई है और पत्र में कहा गया है की रक्षा भू- सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने हिमस्खलन को लेकर संभावना व्यक्त की है ऐसे में स्थानीय जन सामान्य को सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply